फिल्म कलेक्शन: छठवे दिन गिरी ‘धुरंधर 2’ की कमाई, 600 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म, इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिनों का समय बीत चुका है। और फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी बटोर रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। यह 600 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंचने वाली है। लेकिन छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखनो को मिली है।
600 करोड़ क्लब में होगी शामिल
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि पांचवें दिन इसने 65 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो अब इसका कलेक्शन आधा हो गया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 576.32 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए हैं। ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बाजी मार ली है। इसने 848.81 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड कुल 464.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को किया पार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है, इसने ‘बॉर्डर 2’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। ‘पीके’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 507 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने भी 329.43 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।
Created On :   25 March 2026 10:45 AM IST












