अपकमिंग फिल्म: एकता कपूर ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल का किया एलान, शेयर किया फिल्म का टीजर वीडियो

एकता कपूर ने फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के सीक्वल का किया एलान, शेयर किया फिल्म का टीजर वीडियो
एकता कपूर अपनी नई फिल्म लेकर आ रही हैं। एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल का एलान कर दिया है। इसका नाम 'द टेरर रिपोर्ट' है। 'द साबरमती रिपोर्ट' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था इस फिल्म मे विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए थे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एकता कपूर अपनी नई फिल्म लेकर आ रही हैं। एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल का एलान कर दिया है। इसका नाम 'द टेरर रिपोर्ट' है। 'द साबरमती रिपोर्ट' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था इस फिल्म मे विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए थे। अब एकता ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' का टीजर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा है। आइए जानते हैं टीजर वीडियो में क्या खास है।

टीजर वीडियो में क्या है?

टीजर वीडियो के शुरुआत में 'द साबरमती रिपोर्ट' के कुछ सीन दिखाए गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी को सिनेमाघर में इस फिल्म को देखते हुए दिखाया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दिखाया गया है, जिन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया था। वीडियो में जानकारी दी गई है कि इस फिल्म में 1998 से लेकर 2025 तक की पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की कहानी दिखाई जाएगी। वीडियो में लिखा है, एक रिपोर्ट ने देश को हैरान किया था। अगली रिपोर्ट दुनिया को हिला देगी। मासूमों की हर बूंद ने एक अध्याय लिखा है। उन्होंने हमारे लोगों को मारा। हमने गर्व पर चोट की।'

वीडियो के कैप्शन में एकता कपूर ने लिखा 'POK से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, सच आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा बड़ा है। इस बार यह और भी जोरदार, बेबाक और दमदार है। द टेरर रिपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है।' फिल्म के निर्देशक विष्णु वर्धन हैं। इसके निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Created On :   25 March 2026 11:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story