Monalisa On Sanoj Mishra: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो गंदा काम करता है'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली और बड़ी-बड़ी आंखों की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं और देखते ही देखते वे वायरल हो गई। अब जल्द ही उनकी फिल्म भी रिलीज होने वाली है। वहीं मोनालिसा ने बीते दिनों अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर हर किसी को चौंका दिया है। उन पर 'लव जिहाद' के आरोप लगे हैं। इन सबके बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे निर्देशिक सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोच्चि में अपने पति फरमान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -ट्रायल रन में नागौद से पन्ना के फुलवारी पहुंची स्पेशल ट्रेन, रूट पर १२० किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ा रेल इंजन
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए कहा कि सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है। मोनालिसा ने कहा, “ मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है, सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मेरी फैमिली ने भी मेरा साथ नहीं दिया। मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा ने मुझे टच किया था और जब मैंने अपनी फैमिली को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा नहीं-नहीं पहली मूवी है तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ शुभारं
सनोज मिश्रा पर शोषण का लगाया आरोप
वायरल गर्ल ने कहा, "सनोज मिश्रा इतने गंदे इंसान हैं कि वे फ़िल्मों का नाम लेकर कम उम्र की लड़कियों से बात करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और कहते हैं, 'मैं तुम्हें यह फ़िल्म दूंगा, तुम यह करो।' यह सब झूठ है। मनोज मिश्रा बहुत ही गंदे काम करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया।
‘सनोज मिश्रा देश में दंगे करवाना चाहते हैं’
मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा उनकी निजी ज़िंदगी में दखल दे रहे हैं, खासकर फरमान से उनकी शादी के बाद। मोनालिसा ने कहा, "सनोज मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं. सनोज मिश्रा सोचते हैं, 'मैं राजा की तरह बैठकर तमाशा देखूं, उन्हें आपस में लड़ने दूं और मरने दूं।' सनोज मिश्रा यही चाहते हैं। सनोज मिश्रा पूरे देश में आतंकवाद, लड़ाई-झगड़े और ऐसी ही चीज़ें चाहते हैं।"
Created On :   25 March 2026 6:40 PM IST













