- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ट्रायल रन में नागौद से पन्ना के...
Panna News: ट्रायल रन में नागौद से पन्ना के फुलवारी पहुंची स्पेशल ट्रेन, रूट पर १२० किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ा रेल इंजन

Panna News: दशकों पुराना रेल का सपना आज पन्ना जिले में उस समय साकार हो गया जब सतना के नागौद से चली स्पेशल ट्रेन १२० किलोमीटर की रफ्तार को पकडते हुए पन्ना जिले के देवेन्दनगर तहसील के फुलवारी स्टेशन पहुंची और तेज रफ्तार ट्रेन के पहिए थम गए। ललितपुर-सिगरौली रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत सतना-पन्ना रेल खण्ड के अंतर्गत नागौद से फुलवारी तक १५ किलोमीटर के टै्रक पर सफलता पूर्वक ट्रायल रन का कार्य मुंबई से आए सेफ्टी कमिश्नर गुरू प्रकाश की निगरानी में सम्पन्न हुआ नागौद से चली ट्रेन ने जब पन्ना की धरती के कदम चूमते हुए फुलवारी स्टेशन पर कदम रखे तो लोगो की खुशियां का ठिकाना न रहा और कुछ ही समय के अंतराल पर सोशल मीडिया में ट्रेन के पहुंचने की वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गई।
यह भी पढ़े -अजयगढ पुलिस ने कार से ले जाई जा रही देशी-विदेशी शराब की बरामद, दो के विरूद्ध मामला दर्ज एक गिरफ्तार, अवैध परिवहन पर कार को भी किया जब्त
रेल सुरक्षा आयुक्त ने अधिकारियो के साथ ट्रेक का किया निरीक्षण
नागौद से फुलवारी रेल सेक्शन में सीआरएस स्पेशल ट्रेन १२० किलोमीटर की रफ्तार से चली और सुबह करीब १० बजे फुलवारी पहुंच गई जहां पर पन्ना में पहली बार रेल के पहुंचने पर लोगों ने उत्साह के साथ वेल्कम किया इस दौरान नागौद से लेकर फुलवारी तक रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा निर्मित रेलवे ट्रेक का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। स्टेशन के रेल रूप क्रांसिग प्वाइंट, ब्रिज संरचना गार्ड बैलास्ट, पटरियों के जोडों, रेलवे फाटक, स्टेशन यार्ड का बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुरू प्रकाश के साथ बीआरएम कमल कुमार तलरेजा, निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जोन सिंह मीना, डीईएन मन्टू सिंह, एडीई रशीद अहमद सहित अन्य आधिकारी साथ में रहे।
फुलवारी स्टेशन पहुंचने के बाद सात घंटे खडी रही टे्रन
सतना के नागौद से प्रारंभ होकर ट्रायल रन में स्पेशल ट्रेन सुबह लगभग १० बजे फुलवारी पहुंच गई थी ट्रेन के पहुंचने के साथ ही लोगों की आवाजाही फुलवारी में निर्मित रेलवे स्टेशन में लोगो की धीरे-धीरे बढ गई। लोग उत्साह एवं सुखद अनुभव के साथ रेलवे स्टेशन में पहुंची ट्रेन को देख रहे थे इस दौरान अधिकारियों द्वारा ट्रायल रन के दौरान के अनुभव को लेकर बातचीत की गई इसके साथ ही रेलवे सेफ्टी कमिश्नर मुंबई के साथ अधिकारियों द्वारा रेलवे लाइन ट्रेक तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओ का पूरे ट्रेक में बारीकी के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया गया। फुलवारी रेलवे स्टेशन पर १० बजे पहुंची स्पेशल ट्रेन लगभग ०७ घंटे खडी रहने के बाद करीब साढे पांच बजे फुलवारी से नागौद के लिए रवाना होकर सफलता के साथ वहां पहुंच गई।
सतना-पन्ना रेलखण्ड में ४५ किलोमीटर ट्रेक कार्य पूरा
पन्ना-सतना रेलखण्ड की लंबाई ७४ किलोमीटर है अब तक ४५ किलोमीटर ट्रेक का काम पूरा हो चुका है और अगले महिने ५२ किलोमीटर ट्रेक की तैयार होने की संभावना है। सतना-पन्ना रेलखण्ड अंतर्गत कुल ०७ स्टेशनो में से करही, बरेठिया, नागौद और फुलवारी स्टेशन तैयार हो चुके है जबकि देवेन्द्रनगर, सकरिया और पन्ना स्टेशन पर काम जारी है। रेलवे का लक्ष्य दिसम्बर २०२६ तक अब सतना-पन्ना रेल खण्ड को पूर्ण करना है।
Created On :   25 March 2026 5:38 PM IST














