- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- निषाद राज की जयकारों से गूंजा नगर...
Panna News: निषाद राज की जयकारों से गूंजा नगर भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु जन

Panna News: निषादराज गुह जयंती पर निषाद माझी महासभा के तत्वाधान में नगर की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में महिलाओं बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी रही शहर में लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का सत्कार किया। शोभायात्रा प्रारंभ ०3 बजे निषाद राज भवन धर्मसागर तालाब के पास से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी और प्रमुख चौराहों एवं कोतवाली चौराहा बस स्टैंड पावर हाउस, गांधी चौक, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, गोविंद चौक होते हुए निषाद राज भवन पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग स्थल को रंग बिरंगी रोशनी और झांकियां से सजाया गया। शोभा यात्रा में निषाद राज जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रति अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े -सांदीपनी विद्यालय ककरहटी में प्रवेश हुए प्रारंभ, एक अप्रैल को मनाया जायेगा सांदीपनी प्रवेश उत्सव
यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में पूजन प्रसाद वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष चाणक्य रैकवार ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करता है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत बनाता है भक्त उत्साह पूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। नगरवासियों ने आयोजकों को कोई सराहना की और कहा कि इस प्रकार की आयोजन आने वाले वर्षों में भी समाज में संस्कृति श्रद्धा और भक्ति की भावना को जीवित रखेंगे। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने उत्सव को और भी जीवंत और मनोरम बना दिया। निषाद राज जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़े -वर्षों से बिजली अव्यवस्था का दंश झेल रहा कूड़ा गांव, सोमवार को करेंट लगने से हुई है महिला की मौत
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर निषाद मांझी महासभा के जिला अध्यक्ष संतोष चाणक्य रैकवार, पार्षद कविता चाणक्य रैकवार, पार्षद वेद प्रकाश रैकवार, उपाध्यक्ष महिला मछुआ सहकारी समिति की अध्यक्ष अंजना रैकवार विक्रम रैकवार, सतीश रैकवार, गुड्डू रैकवार मुन्ना रैकवार अशोक रैकवार, मनोज रैकवार, रमेश रैकवार, कल्लू वर्मन, दीपक रैकवार, सविता वर्मन, गुड्डी वर्मन, हिमांशु रैकवार, हर्ष रैकवार, शुभम रैकवार, धीरेंद्र वर्मन, आनंद रैकवार, शिवम रैकवार, वीरेंद्र रैकवार, तुलसीदास कृष्णा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा भी शामिल हुए एवं आरती पूजा पाठ स्वागत कर आशीर्वाद लिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पाण्डेय ने भी आरती पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया। राजा तिवारी, राजेंद्र कुशवाहा, राजकुमार वर्मा ने भी पूजा की व लोगों ने जगह-जगह फूल वर्षा पूजा अर्चना की। कहीं खिचड़ी, कहीं हलवा पोहा खिलाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़े -वर्षों से बिजली अव्यवस्था का दंश झेल रहा कूड़ा गांव, सोमवार को करेंट लगने से हुई है महिला की मौत
Created On :   25 March 2026 5:07 PM IST












