- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सांदीपनी विद्यालय ककरहटी में प्रवेश...
Panna News: सांदीपनी विद्यालय ककरहटी में प्रवेश हुए प्रारंभ, एक अप्रैल को मनाया जायेगा सांदीपनी प्रवेश उत्सव

Panna News: ककरहटी के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरहटी में २३ मार्च से प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। बच्चे प्रवेश आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। प्राचार्य श्रीमती इंदिरा राजे बुन्देला ने जानकारी दी कि २०२६-२७ शैक्षणिक सत्र के लिए शासन के निर्देशानुसार अनुसार विद्यालय में प्रवेश उत्सव एक अप्रैल को मनाया जाएगा। इसी प्रवेश उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विद्यालय परिवार जोर-शोर से तैयारी में लगा है। विद्यालय में केजी 1 एवं केजी-2 में प्रवेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -वर्षों से बिजली अव्यवस्था का दंश झेल रहा कूड़ा गांव, सोमवार को करेंट लगने से हुई है महिला की मौत
अशासकीय संस्थाओं के छात्रों को अन्य कक्षाओं मे शासन के निर्देशानुसार प्रवेश नहीं दिया जायेगा केवल शासकीय विद्यालय के बच्चों को अन्य कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा लेकिन ककरहटी में एक मात्र संदीपनी उ.मा. विद्यालय है। जिसमें ९वीं एवं ११वीं कक्षाओं में अशासकीय संस्थाओं के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी विद्यालय से ले एवं एक अप्रैल को प्रवेश उत्सव के दौरान भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। प्राचार्य श्रीमती इंदिरा राजे बुन्देला ने सभी से अपील की है कि प्रवेश उत्सव में बच्चों सहित अधिक से अधिक अभिवावक भी शामिल हों। विद्यालय परिवार बच्चों सहित अभिवावकों का स्वागत करने के लिए आतुर है।
Created On :   25 March 2026 4:35 PM IST













