Panna News: रामनवमीं पर प्राकट्य पर्व 27 मार्च को, लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य प्रस्तुतियों में दिखेगी श्रीराम की महिमा

रामनवमीं पर प्राकट्य पर्व 27 मार्च को, लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य प्रस्तुतियों में दिखेगी श्रीराम की महिमा
भगवान श्रीराम के संबंध में पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुति प्रचलित हैं जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य हैं।

Panna News: भगवान श्रीराम के संबंध में पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुति प्रचलित हैं जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य हैं। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा अनुरूप, धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन पन्ना के सहयोग से 27 मार्च को सायं 7 बजे से जुगल किशोर मंदिर प्रांगण पन्ना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्वरूपों में श्रीराम की महिमा देखने को मिलेगी।

संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर नई पीढी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पन्ना में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुन्देली लोक गायन की प्रस्तुति खुशी तिवारी छतरपुर द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति मनस्वी भोजने, भोपाल के निर्देशन में होगी। वहीं गायक यश गोपाल श्रीवास्तव, सागर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।


Created On :   25 March 2026 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story