- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अजयगढ पुलिस ने कार से ले जाई जा रही...
Panna News: अजयगढ पुलिस ने कार से ले जाई जा रही देशी-विदेशी शराब की बरामद, दो के विरूद्ध मामला दर्ज एक गिरफ्तार, अवैध परिवहन पर कार को भी किया जब्त

Panna News: पन्ना जिले की अजयगढ थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोना सडक़ मार्ग में चेकिंग लगाकर कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही देशी-विदेशी शराब कुल मात्रा १४९.०४ लीटर जप्त की गई। जब्त की गई शराब की कीमत ८० हजार से अधिक आंकी गई है। शराब के साथ पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब के परिवहन में उपयोग की गई कार को भी जब्त किया गया है तथा मौके पर पकडे गए एक आरोपी अखिलेश यादव पिता रामअवतार यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम डुंगरहो सब्दुआ थाना अजयगढ जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण एक आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अजयगढ निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर को आज दिनांक २४ मार्च २०२६ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी-१७-सीवी-७७४३ में काफी मात्रा में अवैध शराब चंदला की ओर से अजयगढ सिलोना की ओर आ रही है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देेकर निर्देशानुसार थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की गई। सिलोना पहुंची टीम द्वारा वाहन की चेकिंग लगाई गई तथा संदिग्ध कार को रोका गया तो कार में सवार एक व्यक्ति वाहन से कूदकर भाग गया।
चालक आरोपी अखिलेश यादव ने भी भागने की कोशिश की जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए पकड लिया गया। कार को पुलिस ने चेक किया तो उसमें ४५० क्र्वाटर अंग्रेजी शराब के कुल मात्रा ८१ लीटर तथा ३८० क्र्वाटर देशी शराब के कुल मात्रा ६८.४० लीटर शराब पाई गई। पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी से शराब के परिवहन के संबंध में वैध परमिट और कागजात पूछे गए जो कि उनके पास नहीं पाए गए। जिस पर पुलिस द्वारा शराब की विधिवत जप्ती की गई साथ ही कार को भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी कार चालक अखिलेश यादव एवं कूदकर भागे उसके साथी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा ३४/२ का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया साथ ही आरोपी कार चालक को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना पुलिस की इस कार्रवाही में थाना प्रभारी अजयगढ निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार, राजकुमार, आरक्षक भूपाल सिंह, अमित यादव, भूरी सिंह, रोहित मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, शुभम शुक्ला, प्रदीप सिंह, अजय पटेल, अश्वनी की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़े -रामनवमीं पर प्राकट्य पर्व 27 मार्च को, लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य प्रस्तुतियों में दिखेगी श्रीराम की महिमा
Created On :   25 March 2026 5:34 PM IST













