Panna News: विश्व क्षय दिवस पर टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण

विश्व क्षय दिवस पर टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला पंचायत सभागृह में रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया।

Panna News: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला पंचायत सभागृह में रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित डॉ. नीरज जैन, डॉ. जीतेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, विकास श्रीवास्तव, राजेश आरख एवं रामू बाबू भी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय पन्ना के टीबी वार्ड में भर्ती मरीजों को भी किट वितरित की गई। पवई विकासखंड के टिकरिया में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया।


Created On :   25 March 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story