- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- डाइट पन्ना में शैक्षिक संवाद की...
Panna News: डाइट पन्ना में शैक्षिक संवाद की सफलता के लिए मास्टर ट्रेनर हुए सम्मानित

Panna News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट पन्ना में में सत्र 2025-26 के लिए आयोजित शैक्षिक संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह एक ऐसा मंच है जहां शिक्षक केवल जानकारी प्राप्त नहीं करते बल्कि एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हैं। हर शिक्षक अपने साथ कक्षा के अलग-अलग अनुभव, चुनौतियाँ और समाधान लेकर आता है। जब यह सभी अनुभव एक साथ आते हैं तो सीखने का दायरा बहुत व्यापक हो जाता है। कार्यक्रम में शिक्षण गुणवत्ता सुधार, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा कक्षा कक्ष में प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मास्टर ट्रेनर जिन्होंने अपने अनुभव व्यवहारिक उदाहरणों एवं नवीन शिक्षण तकनीकों के माध्यम से उपस्थित शिक्षकों को न केवल मार्गदर्शन दिया बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया। उन्होंने पुनरावलोकन एवं समेकन की प्रभावी रणनीतियों पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार इन विधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े -वर्षों से बिजली अव्यवस्था का दंश झेल रहा कूड़ा गांव, सोमवार को करेंट लगने से हुई है महिला की मौत
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए मास्टर ट्रेनर श्रीमती चैताली चक्रवर्ती, रामकिशोर गर्ग दिनेश कुमार अवस्थी, आदित्य द्विवेदी, राकेश मंडल को प्राचार्य डाइट रवि प्रकाश खरे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रवि प्रकाश खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। चैताली चक्रवर्ती समन्वयक शैक्षिक संवाद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि शैक्षिक संवाद से प्राप्त अनुभव एवं सुझाव विद्यालय स्तर पर शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। सामान्यत: हम कक्षा में अकेले काम करते हैं लेकिन शैक्षिक संवाद हमें यह महसूस कराता है कि हम एक बड़े शैक्षिक समुदाय का हिस्सा हैं। यहां हम हम अपनी समस्याएँ खुलकर साझा करते हैं। दूसरों के नवाचार और अच्छे प्रयोगों को सीखते हैं। अपने शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नई दिशा प्राप्त करते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल और पीपल गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सत्र 2025-26 के इस कार्यक्रम को जन शिक्षा केंद्र स्तर पर भी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने एवं कक्षा कक्ष तक ले जाने के प्रयासों का डाइट पन्ना के अकादमिक सदस्यों के द्वारा नियमानुसार मैंटरिंग भी की गई।
Created On :   25 March 2026 4:37 PM IST













