Panna News: गर्मी से पहले पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, जिला जेल सहित वार्ड 28 में तीन नए बोर सफल

गर्मी से पहले पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, जिला जेल सहित वार्ड 28 में तीन नए बोर सफल
आगामी ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए नगर पालिका परिषद पन्ना ने अभी से कमर कस ली है।

Panna News: आगामी ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए नगर पालिका परिषद पन्ना ने अभी से कमर कस ली है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय की पहल पर वार्ड क्रमांक 28 और जिला जेल परिसर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन नए बोर कराए गए हैं जो पूरी तरह सफल रहे हैं।

जेलर के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई

जिला जेल में हर साल गर्मी के दौरान पानी का भारी संकट पैदा हो जाता था। इस समस्या के स्थाई निराकरण के लिए जेलर जी.के. सिंह ने पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय से बोर उत्खनन का अनुरोध किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नपा अध्यक्ष ने तत्काल वार्ड क्रमांक 28 में तीन नवीन बोरिंग कराने के निर्देश दिए।

इन स्थानों पर हुए बोर उत्खनन

नगर पालिका द्वारा कराए गए तीनों बोरिंग में पर्याप्त पानी उपलब्ध हुआ है। जिला जेल परिसर सहित पुरुषोत्तमपुर मुख्य मार्ग व हनुमान जी मंदिर के सामने बोर कराए गए हैं।

इनका कहना है

मैंने अपने कार्यकाल में हमेशा यह प्रयास किया है कि शहरवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। आगे भी शहर के किसी भी वार्ड में यदि पानी की समस्या आती है तो वहां आवश्यकतानुसार बोरिंग या अन्य माध्यमों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पन्ना

नगर पालिका के द्वारा बोर करवाये जाने के बाद अब जेल में पानी की समस्या का निराकरण हो गया है आने वाले गर्मियों के दिनों में इस संकट से निजात मिलेगी।

जी.के. सिंह

जेलर जिला जेल पन्ना

Created On :   25 March 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story