- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संकल्प से समाधान खण्ड स्तरीय शिविर...
Panna News: संकल्प से समाधान खण्ड स्तरीय शिविर जनपद परिसर में आयोजित

Panna News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक एक प्रमुख जन कल्याणकारी पहल संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं डिजिटल तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना है। इस अभियान के अंतर्गत 106 से अधिक योजनाओं का लाभए उनसे जुड़ी शिकायत आदि का निराकरण शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को जनपद पंचायत परिसर पवई में संकल्प से समाधान अभियान के तहत खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर प्राप्त विभिन्न विभागों की समस्याओं का समाधान किया गया साथ ही योजना से जुड़े आवेदन भी लिए गए।
इसके अलावा कंकाली माता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले, जीरामजी योजना, जीटीपीटी पोर्टल पर ऑडिटिंग जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुरानी बावडिय़ां, तालाब, कुएं का जीर्णोद्धार, सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना इत्यादि के विषय में भी उपस्थित पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पात्र विकलांग हितग्राहियों को ट्राय साइकिल भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश उपाध्याय, जनपद सदस्य कमलेश तिवारी, बीपीओ लोकनाथ बागरी, विक्रम बागरी, रमेश बागरी, खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सड़क, स्वच्छता व दुग्ध परियोजनाओं का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण
Created On :   25 March 2026 4:17 PM IST













