- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर में ही बने गीता भवन, सैकड़ो...
Panna News: नगर में ही बने गीता भवन, सैकड़ो नगरवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी को दिया आवेदन

Panna News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी 413 नगरीय निकायों में गीता भवन का निर्माण करने की योजना है जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से जोडऩा है। इन गीता भवन में आधुनिक लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी और सभागार होंगे। गीता भवन का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा दर्शन संस्कृति जीवन प्रबंधन का प्रचार प्रसार करना है। 5 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगमों में 1500 की बैठक क्षमता वाले एवं छोटे निकायों में २५० से 500 की बैठक क्षमता वाले भवन बनना प्रस्तावित है। पवई नगर में भी गीता भवन बनना प्रस्तावित है जिसको लेकर नगर परिषद एवं शासन द्वारा नगर से बाहर की जमीन पर भवन निर्माण बनाने की बात की जा रही थी।
यह भी पढ़े -आस्था के केंद्र श्री जुगल किशोर जी मंदिर में अव्यवस्था, परिक्रमा पथ पर गंदगी और मलबे से श्रद्धालु परेशान
इसी संबंध में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नगरवासी एवं धर्म प्रेमी तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी समीक्षा जैन को आवेदन दिया जिसमें लेख किया है कि पवई नगर परिषद के अंदर गायत्री सत्संग भवन के पीछे मुख्य सडक में मसान बाबा की तलैया रकवा नंबर 2781 एवं अन्य में जगह खाली पड़ी है जिसमें व्यक्तियों के द्वारा लगातार कब्जा कर निजी स्वामित्व के रूप में उपयोग की जा रही है। यदि यहां गीता भवन बन जाता है तो इससे समाज और नगरवासियों को अनेक फायदे मिलेंगे क्योंकि यह जगह बस स्टैंड के पास में रोड से लगी हुई है और नगर के बीचोंबीच स्थित है। इसमें लगभग 2.5 एकड़ का रकवा शामिल है और आने-जाने के लिए भी सुविधाजनक है। सभी नगर वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी से नगर में ही गीता भवन बनवाए जाने की मांग रखी है ताकि इसका लाभ नगरवासियों को मिले। इसके अलावा यदि यह भवन नगर के बीचोंबीच होगा तो यहां अनेक प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहेंगे साथ ही गरीब कन्याओं का विवाह भी हो सकेगा।
Created On :   25 March 2026 4:15 PM IST













