- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात...
Panna News: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ शुभारंभ

Panna News: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय शाहनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम धर्मपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में उत्साह पूर्वक हो गया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत शाहनगर के सरपंच मनोज जैन सहित विशेष अतिथियों में गायत्री परिवार कटनी के समवन्यक प्रफुल्ल सोनी सहित महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रजनी सोनी, एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. सुखेद्र कुमार गुप्ता, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, डॉ. राजरतन महाविद्यालय स्टाफ से जीतेन्द्र दुबे, कौशलेन्द्र खरे, सुश्री वैशाली और महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के विद्यार्थी उपस्थित थे। आज आयोजित शिविर के पहले दिन स्वच्छता अभियान की गतिविधि के साथ शिविर की शुरूआत हुई।
Created On :   25 March 2026 5:32 PM IST
Next Story













