- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महंगी गाड़ियों से शराब तस्करी करने...
Panna News: महंगी गाड़ियों से शराब तस्करी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Panna News: जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्ना पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मोहन्द्रा चौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी को सागर से गिरफ्तार कर लिया है।
विलासितापूर्ण जीवन के लिए करता था तस्करी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पाल लोधी 36 वर्ष निवासी बरखेडा थाना सिमरिया के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह विलासितापूर्ण जीवन जीने के शौक और पैसों के लालच में महंगी गाडियों के जरिए अवैध शराब की तस्करी करता था।
यह भी पढ़े -आस्था के केंद्र श्री जुगल किशोर जी मंदिर में अव्यवस्था, परिक्रमा पथ पर गंदगी और मलबे से श्रद्धालु परेशान
क्या था मामला
बीते ०8 मार्च 2026 को मोहन्द्रा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रीछी के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान एक बलेनो कार क्रमांक एमपी-३५-जेडए-5906 से 8 पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(२) के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन मुख्य आरोपी अजय पाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
सागर में छिपा था आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि आरोपी सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में छिपा है जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी मोहन्द्रा उपनिरीक्षक दीपक भदौरिया, प्रधान आरक्षक इदुल बक्श, आरक्षक राहुल पटेल, चालक आरक्षक अखिल शुक्ला और पन्ना सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़े -मनाया गया जल दिवस, रूंज नदीं की पूजा कर जल संरक्षण की ली शपथ, अजयगढ जनपद पंचायत के ग्राम शहपुरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Created On :   25 March 2026 4:20 PM IST













