- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आशा गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा...
Panna News: आशा गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Panna News: मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे ने संगठन विस्तार करते हुए श्रीमती आशा गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती गुप्ता की यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की विशेष अनुशंसा पर की गई है। श्रीमती आशा गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़े -विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सड़क, स्वच्छता व दुग्ध परियोजनाओं का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण
इन्होंने दी बधाई
श्रीमती आशा गुप्ता की इस नियुक्ति पर सतानंद गौतम सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, श्रीमती मीना पाण्डेय अध्यक्ष नगर पालिका पन्ना, जयप्रकाश चतुर्वेदी वरिष्ठ भाजपा नेता, रविराज यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, कैलाश गुप्ता अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल साथ ही सुशील त्रिपाठी, राजेंद्र प्रधान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि परमार, श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रीमती आशा गुप्ता को उज्जवल कार्यकाल की बधाई दी है।
यह भी पढ़े -संगठित कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती, पन्ना में बोले प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी
संगठन को मिलेगी मजबूती
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्रीमती आशा गुप्ता की नियुक्ति से जिले में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता का लाभ पूरी पार्टी को मिलेगा।
Created On :   23 March 2026 6:28 PM IST












