Panna News: वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम, जनसमुदाय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम, जनसमुदाय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौरा में 1857 की क्रांति की महान नायिका रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Panna News: जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौरा में 1857 की क्रांति की महान नायिका रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बड़ामलहरा की विधायिका सुश्री राम सिंह भारती रहीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा बांदा के जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत, जिला कमांडर छतरपुर करण सिंह राजपूत, विधानसभा प्रत्याशी बांदा धीरज राजपूत, वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद सिंगरौल, पूर्व सैनिक एवं सरपंच राम शिरोमणि लोधी तथा प्राचार्य रामकिशोर अहिरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया।

उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन अत्यंत सफल, उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजन समिति की कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज सेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी को श्रद्धा.सुमन अर्पित करते हुए सभी ने उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से युवा नेता बी.पी. सिंह लोधी, राजेश सिंह राजपूत, लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन जिला अध्यक्ष दिनेश बाबूजी, बाबू सिंह लोधी, दिनेश सिंह राजपूत, राजन सिंह लोधी का सराहनीय योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम में डॉ. के.पी. राजपूत पूर्व सीएमओ अजयगढ़, चंद्रपाल सिंह लोधी छतरपुर, उमरी सरपंच बाला प्रसाद लोधी उपस्थ्ति रहे।


Created On :   23 March 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story