- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ईपीएस-95 पेंशनर्स कर्मचारियों की...
Panna News: ईपीएस-95 पेंशनर्स कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Panna News: ईपीएस-95 पेंशनर्स कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 मार्च 2026 को प्रांतीय अध्यक्ष शशि मानसिंह भदोरिया के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक का संचालन संभागीय अध्यक्ष ए.पी. सिंह परिहार एवं जिला सचिव जगदीश विश्वकर्मा द्वारा किया गया। बैठक का आयोजन पन्ना जिला इकाई के गठन के उद्देश्य से आगरा मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र खरे के निवास पर दोपहर ०1 बजे किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के गठन हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। बैठक में पुष्पेंद्र खरे, कालका प्रसाद तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, अमित शर्मा, राम भरोसे विश्वकर्मा, फरीद मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ईपीएस-95 पेंशनधारकों को वर्तमान में अत्यंत कम पेंशन मिल रही है जिससे उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। उन्होंने न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये प्रति माह निर्धारित करने एवं महंगाई भत्ता डीए लागू करने की मांग रखी। वक्ताओं ने यह भी बताया कि कई पेंशनर्स को समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है तथा चिकित्सा सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। पेंशनर्स ने सरकार से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन द्वारा आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। अंत में सभी उपस्थित पेंशनर्स ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Created On :   23 March 2026 1:50 PM IST














