- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चैत्र नवरात्र पर नित्य मंगला आरती...
Panna News: चैत्र नवरात्र पर नित्य मंगला आरती का आयोजन

Panna News: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के विशेष संयोजन में अनेक वर्षों से दोनों पक्षों की नवरात्र पर विशेष आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी अनुक्रम में चैत्र नवरात्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रत्येक दिवस नगर में प्रतिस्थापित विभिन्न देवी मंदिरों में पृथक-पृथक दिवस शाम ७:३० बजे बजे विशेष मंगला आरती कर मातारानी से सामान्य जनमानस के मंगल कल्याण की कामना की जाती है। इसी क्रम में प्रथम दिवस फूला माता मंदिर में, द्वितीय दिवस बडी देविन, तृतीय दिवस लक्ष्मी माता मंदिर, चौथे दिवस कालका माता मंदिर और आज पंचम दिवस मॉ शारदा माता मंदिर में आरती सम्पन्न होगी। परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित राजीव तिवारी ने नगर के समस्त सामाजिकजनों व समस्त वर्गो के गणमान्य धर्म प्रेमियो से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या मे उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाएं।
प्रतिदिन आरती में इनकी रहती है उपस्थिति
इस आयोजन में प्रतिदिन विशेष रूप से परिषद के संरक्षक सदस्य पंडित आर.डी. शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष रावेन्द्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष घनश्याम त्रिपाठी, शिक्षा प्रकोष्ठ से विनोद अवस्थी, युवा प्रकोष्ठ से अजय वाजपेयी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुषा गौतम, करूणा गर्ग, मीना तिवारी, लक्ष्मी मिश्रज्ञ, रिचा दुबे, कल्पना चनपुरिया, सुचित्रा त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा, गंगा प्रसाद शर्मा, आनंद त्रिपाठी, कृष्णा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अजय तिवारी, राकेश तिवारी, शिवकुमार शुक्ला, रुद्र प्रकाश चनपुरिया, विद्याधर गौतम, अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, चन्द्रभान तिवारी, राकेश गौतम, रामू मिश्रा सहित शहर के अनेक धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
Created On :   23 March 2026 1:56 PM IST














