- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संगठित कांग्रेस को दुनिया की कोई...
Panna News: संगठित कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती, पन्ना में बोले प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी

Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के विधायक हरीश चौधरी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पन्ना पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का मूल मंत्र दिया।
एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति
हरीश चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हो जाए तो दुनिया की कोई भी ताकत पार्टी को शिकस्त नहीं दे सकती।
कार्यकर्ता तय करेंगे टिकट
एक बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी में पुरानी परिपाटी को खत्म किया जाएगा। आगामी चुनावों में सांसद और विधायक का टिकट दिल्ली या भोपाल से नहीं बल्कि जमीन पर काम करने वाला कार्यकर्ता तय करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पद मिलने से कोई संतुष्ट नहीं हो सकता, पार्टी के प्रति कार्यकर्ता की निष्ठा और समर्पण ही उसकी असली पहचान है। श्री चौधरी ने कांग्रेस को सभी वर्गों को जोडऩे वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे पर जोर दिया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा
बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी ने न केवल मार्गदर्शन दिया बल्कि समन्वय समिति के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर जमीनी फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर मंत्री-सांसद तक, सबका सम्मान बराबर है। समन्वय समिति की बैठक के उपरांत प्रदेश प्रभारी इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम सेवा दल द्वारा आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहणकर सलामी ली। इसके उपरांत पार्टी को मजबूत बनाने संगठित होकर कार्य करने एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन पहुंचने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने विस्तार से किए जा रहे पार्टी के कार्यों को बदलते हुए भरोसा दिलाया कि हम जिले के अंदर पूरी टीम भावना से कार्य का संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में जिले के दिग्गजों का जमावडा रहा। जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी रण विजय सिंह लोचन, जिला अध्यक्ष अनीश खान, जिला प्रभारी राजभान सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरेंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, महेंद्र बागरी, पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर देव बुंदेला, श्रीमती दिव्या रानी, शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व प्रत्याशी श्रीमती कविता राजे, भरत मिलन पाण्डेय, श्रीमती मीना यादव, जीवनलाल सिद्धार्थ, वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह परमार, राजेश तिवारी, भुवन विक्रम सिंह, रावेन्द्र सिंह बुंदेला, रेहान मोहम्मद, मार्तंड देव बुंदेला, वैभव थापक, दीपक तिवारी, श्रीमती आस्था तिवारी, सौरभ सिंह, सौरभ पटेरिया, रमन दीक्षित, आकाश जाटव, आनंद शुक्ला, सेवालाल पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण श्रीमती रमा बुंदेला, मिलन कुशवाहा, सौरभ दुबे, बहोरी लाल लोधी, मुकेश चौरसिया, अरुण बबलू गौतम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, रामबहादुर द्विवेदी, राज बहादुर पटेल, राकेश शर्मा और डॉ. कदीर खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला प्रभारी राजभान सिंह द्वारा किया गया।
Created On :   23 March 2026 3:37 PM IST














