Panna News: भगवामय हुई धर्मनगरी पन्ना, प्रभात फेरी में उमड़ रहा जनसैलाब

भगवामय हुई धर्मनगरी पन्ना, प्रभात फेरी में उमड़ रहा जनसैलाब
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमीं को लेकर धर्मनगरी पन्ना में उत्साह का वातावरण है। शहर के कोने-कोने को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है।

Panna News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमीं को लेकर धर्मनगरी पन्ना में उत्साह का वातावरण है। शहर के कोने-कोने को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है।

तोरण द्वारों और ध्वजों से सजा शहर

रामनवमी की भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर भव्य तोरण द्वार बनाए गए हैं वहीं आसमान छूते भगवा ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से नगरवासियों से अपील की जा रही है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत

परंपरानुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रीराम जानकी मंदिर से प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। भगवान के संकीर्तन के साथ निकलने वाली इस टोली का शहर के विभिन्न मोहल्लों में भव्य स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालु अपने घरों के बाहर रंगोली सजाकर और पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का अभिनंदन कर रहे हैं।

समाजसेवी धीरज तिवारी ने कराया स्वल्पाहार

विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी धीरज तिवारी गुड्डु द्वारा प्रभात फेरी का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। शनिवार को प्रभात फेरी के चौथे दिन श्री तिवारी द्वारा अपने निवास स्थान के सामने सैकड़ों श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने प्रभात फेरी में शामिल भक्तों को स्वल्पाहार कराया। बता दें कि श्री तिवारी पूरी नवरात्रि प्रतिदिन इसी सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं का सत्कार करते हैं।

इनका कहना है

भगवान श्रीराम की सेवा और उनके भक्तों का सत्कार करना सौभाग्य की बात है। नगर में रामनवमी को लेकर जो उत्साह है वह पन्ना की साझा संस्कृति और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।

धीरज तिवारी गुड्डु, समाजसेवी

Created On :   23 March 2026 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story