Panna News: विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सड़क, स्वच्छता व दुग्ध परियोजनाओं का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण

विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सड़क, स्वच्छता व दुग्ध परियोजनाओं का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण
जिले में 22 मार्च 2026 को विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पन्ना विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।

Panna News: जिले में 22 मार्च 2026 को विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पन्ना विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पन्ना को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में जिले को और भी बड़ी सौगातें मिलेंगी।

हीरापुर-टपरियन मार्ग का भूमिपूजन, ग्रामीण अंचल को मिलेगा सीधा लाभ

लोक निर्माण विभाग द्वारा पन्ना.अजयगढ़ मार्ग से टपरियन-हीरापुर सडक़ 2.80 किमी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। 409.58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सडक़ लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। इस अवसर पर विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि पन्ना जिले का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर योजनाब तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सडक़, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है तभी वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि यह सडक़ केवल दो स्थानों को जोडऩे का कार्य नहीं करेगी बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाने में मददगार साबित होगी। किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

नगर पालिका के कार्यों का लोकार्पण, स्वच्छता और सुविधा को मिला बल

नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा वार्ड क्रमांक 13 डायमंड चौराहे के पास 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत ग्राम सिमरा जनकपुर के निकट 197 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ कम्पोस्टिंग प्लांट निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पन्ना की अध्यक्ष मीना विष्णु पाण्डेय ने की। इस दौरान विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता किसी भी विकसित समाज की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे ये कार्य शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था से न केवल शहर की सफाई बेहतर होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और शहर को साफ.-सुथरा रखने में सहयोग करें।

नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता: मीना विष्णु पाण्डेय

नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। श्री कच्छ जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड सरहद डेरी द्वारा पहाड़ीखेड़ा में स्थापित आधुनिक दुग्ध शीत केन्द्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी क्षेत्र को मजबूत करना आवश्यक है और इस दिशा में यह शीत केन्द्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष कमल लालवानी, पूनम यादव, भास्कर पाण्डेय के साथ ही नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, कविता चाणक्य रैकवार, रवि पाण्डेय, अल्पेश शर्मा, ऋषि बुंदेला, प्रदीप मजूमदार, ओप्पो मजूमदार, रविंद्र शुक्ला, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :   23 March 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story