Panna News: शाहनगर पुलिस ने ढाबा से जब्त की अवैध शराब

शाहनगर पुलिस ने ढाबा से जब्त की अवैध शराब
शाहनगर पुलिस द्वारा ढाबा से अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहनगर परशुराम डाबर के नेत़ृत्व में अवैध शराब विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर शनिवार को कटनी-पन्ना सङक मार्ग खमतरा स्थित ढाबा पर दबिश दी गई।

Panna News: शाहनगर पुलिस द्वारा ढाबा से अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहनगर परशुराम डाबर के नेत़ृत्व में अवैध शराब विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर शनिवार को कटनी-पन्ना सङक मार्ग खमतरा स्थित ढाबा पर दबिश दी गई। जहां ढावा संचालक अवधेश सिंह राठौर पिता घनश्याम सिंह राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी खमतरा शराब की अपने ढाबे से ब्रिक्री करता था मौके पर 40 पाव गोवा, 40 पाव देशी शराब सहित 5 बियर जब्त की है। इस कार्यवाही में बोरी चौकी प्रभारी एसआई संतोष मसराम, एएसआई रंजीत कुजूर, आरक्षक भजनलाल पटेल और 112 पुलिस वाहन पायलेट अफजल खॉन शामिल रहे।


Created On :   23 March 2026 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story