- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नशामुक्त एवं मांसाहारमुक्त समाज ही...
Panna News: नशामुक्त एवं मांसाहारमुक्त समाज ही सच्ची मानव सेवा: भगवती मानव कल्याण संगठन

Panna News: समाज को नशे जैसी कुरीतियों से मुक्त कर मानवीय मूल्यों की पुनस्र्थापना के उद्देश्य से भगवती मानव कल्याण संगठन की रैपुरा इकाई द्वारा 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से जहाँ एक ओर भक्तिमय वातावरण का निर्माण हुआ वहीं दूसरी ओर उपस्थित जनसमुदाय को पूर्णत: नशामुक्त एवं मांसाहारमुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा 24 घंटे तक अखंड एवं लयबद्ध श्री दुर्गा चालीसा पाठ किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय माता की एवं नशामुक्त भारत के जयघोष से वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से परिपूर्ण बना रहा।
नशामुक्ति का सशक्त संदेश
कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ताओं ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं मांसाहार को सामाजिक पतन का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि इन बुराइयों से दूर रहकर ही एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य घर-घर तक संस्कार पहुँचाना एवं लोगों को नशे जैसी कुप्रथाओं से मुक्त कर चरित्रवान जीवन की ओर प्रेरित करना है। महाराज श्री के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर गाँव-गाँव एवं कस्बों में जनजागरण अभियान चला रहा है।
Created On :   23 March 2026 1:54 PM IST














