Panna News: जमीनी विवाद पर बेवा महिला और उसके पुत्र-पुत्री के साथ मारपीट

जमीनी विवाद पर बेवा महिला और उसके पुत्र-पुत्री के साथ मारपीट
धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में जमीन संबधी विवाद को लेकर एक बेवा महिला तथा उसके पुत्र के साथ महिला के सास, ससुर व देवरानी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

Panna News: धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में जमीन संबधी विवाद को लेकर एक बेवा महिला तथा उसके पुत्र के साथ महिला के सास, ससुर व देवरानी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। फरियादिया श्रीमती सीमा लोध स्वर्गीय पति फूलचंद्र लोध उम्र ४० वर्ष ने थाने में अपनी पुत्री आसमा १४ वर्ष पुत्र विमल ०६ वर्ष के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादिया ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि पति की मृत्यु ०६ साल पहले हो चुकी है तभी से सास ससुर हिस्सा बांट पर झगड़ा करते है।

गत दिवस दिनांक १९ मार्च को शाम अपनी पीरी कगार वाले खेत में पुत्री व पुत्र के साथ लहसुन खोद रही थी तभी ससुर राम प्रसाद पास आए बोले कि यह तुम्हारा हिस्सा नहीं हैं तुम लहसुन नहीं खोदोगी और मुझेे गालियां देने लगे झगडा सुनकर सास रामलली व देवरानी राम भावनी लोध आ गई और दोनों मुझे गालियां देने लगे तभी ससुर राम प्रसाद ने हाथ मेंं लिए एक डंडा मारा जो पीठ पर लगा। पुत्र व पुत्री बचाने लगे तो देवरानी रामभावनी ने पुत्री आसमा को डंडा मारा जो उसे बाये हाथ की भुजा में लगा सास ने मेरे लडके विमल को धक्का मारकर जमीन में गिर दिया जिससे उसे चोटें आईं हैं। मारपीट विवाद के दौरान तीनों कह रहे थे यदि दोबारा हिस्सा मांगने की बात कही तो जान से खत्म कर देगें। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना में लिया है।


Created On :   22 March 2026 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story