- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन का...
Panna News: मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Panna News: मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस आज अत्यंत गौरव और हर्षोल्लास के साथ पन्ना में मनाया गया। कार्यक्र्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और सामाजिक सुधार को लेकर समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने विचार सांझा किए।
संगठन में ही शक्ति है: श्रीमती आशा गुप्ता
महिला मोर्चा की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता ने अपने संबोधन में एकता पर बल देते हुए कहा किसी भी बड़े लक्ष्य को तभी प्राप्त किया जा सकता है जब हम सभी एकजुट होकर कार्य करें। सामूहिक प्रयास ही किसी कार्य की पूर्णता की कुंजी है।
एक ध्वजए एक पहचान: मनोज केसरवानी
समाज की एकजुटता का आव्हान करते हुए मनोज केसरवानी ने कहा कि वैश्य समाज की विभिन्न उपजातियों और घटकों को एक ही ध्वज के नीचे आना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा जब हम वैश्य महासम्मेलन के नाम से संगठित होंगे तभी हम एक-दूसरे की असली ताकत बन पाएंगे। संगठन की मजबूती ही समाज के गौरव को बढाएगी।
सामाजिक सुधार और विकास की आवश्यकता: श्रीमती मंजूलता जैन
महिला मोर्चा से श्रीमती मंजू लता जैन ने प्रगतिशील विचारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि हमें विकास की मुख्यधारा से जुडऩा है तो सामाजिक सुधार अनिवार्य है। उन्होंने कुरीतियों और रूढ़िवादी परंपराओं पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता जताई ताकि समाज आधुनिकता और विकास की ओर अग्रसर हो सके। हम एक-दूसरे की ताकत बनें जिससे संगठन मजबूत हो और समाज के उत्थान के लिए दृढ़ता से कार्य कर सके। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी, पदाधिकारी जिनमें दिनेश अग्रवाल, आशु जैन, रामहित साहू, राकेश गुप्ता, जगदीश जडिय़ा, गोपाल बरसैंया, कैलाश गुप्ता, रामाधार अग्रवाल, मुरारी गुप्ता, नरेश शिवहरे, श्रीमती सुमन गुप्ता, रचना पाटकर, माधुरी अग्रवाल, भोले सेठ शामिल रहे। रैली का पूरे पन्ना शहर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
Created On :   22 March 2026 3:51 PM IST















