Panna News: शाहनगर में मनाया गया ईद का जश्न, अमन-चैन की मांगी दुआएं

शाहनगर में मनाया गया ईद का जश्न, अमन-चैन की मांगी दुआएं
शाहनगर में 20 मार्च को चांद का दीदार हुआ और 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे की बङी ईदगाह मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अता की।

Panna News: शाहनगर में 20 मार्च को चांद का दीदार हुआ और 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे की बङी ईदगाह मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अता की। जहां ईमाम जनाब खुर्शीद आलम ने सभी को नमाज पढ़ाई। सुबह करीब 9:30 से 10 बजे तक नमाज अता कर भारत देश के लिये अमन=चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के पश्चात कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।


Created On :   22 March 2026 4:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story