- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण पर्व को...
Panna News: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण पर्व को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

Panna News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पन्ना में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण पर्व की तैयारियां को लेकर जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने आगामी समय में मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण पर्व को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम एवं जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया तभा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री माधवेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया।
Created On :   22 March 2026 3:58 PM IST
Next Story













