Panna News: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में प्रस्फुटन समितियों का एकदिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण जनपद पंचायत ढेसाई सेक्टर टिकरिया पवई में आयोजित किया गया।

Panna News: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में प्रस्फुटन समितियों का एकदिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण जनपद पंचायत ढेसाई सेक्टर टिकरिया पवई में आयोजित किया गया। जिसमें नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य और नवाकुर सखी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अनीता जाटव एवं ब्लॉक समन्वयक जगदीश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

मुख्य प्रशिक्षक आशीष कुमार नामदेव परामर्शदाता द्वारा प्रस्फुटन समितियों का उद्देश्य, कार्य, सामाजिक क्षेत्र में गतिविधि, दस्तावेजीकरण, सोसायटी पंजीयन, वृक्षारोपण, जल गंगा संवर्धन संबंधी जानकारी आए हुए सदस्यों को प्रदान की गई। यह कार्यक्रम पतने जन सेवा समिति पवई के द्वारा संपन्न हुआ। जिसके अध्यक्ष प्रतीक ताम्रकार द्वारा गांव में संस्था द्वारा हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात समस्त समिति सदस्यों को जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आए हुए समस्त अधिकारियों एवं समिति सदस्यों का आभार शुभ अग्रवाल सचिव पतने जन सेवा समिति पवई द्वारा किया गया।



Created On :   22 March 2026 3:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story