- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विद्युत लाइन के नीचे न रखें कटी फसल
Panna News: विद्युत लाइन के नीचे न रखें कटी फसल

Panna News: विद्युत विभाग द्वारा सभी कृषक उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अपनी फसल को विद्युत लाइन के नीचे एकत्र करके न रखें, क्योंकि ग्रीष्मकाल के दौरान वर्तमान में स्थापित विद्युत अधोसंरचना पर भार बढऩा शुरू हो गया है, जिससे अत्यधिक लोड के कारण कंडेक्टर टूटने और शार्ट सर्किट की स्थिति बन सकती है। कार्यपालन अभियंता अमितेश कुमार मिश्रा ने भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार के विद्युत लाइन के नीचे फसल एकत्र नहीं करने के लिए कहा है, जिससे कोई अपूर्णीय क्षति न हो।
Created On :   22 March 2026 3:54 PM IST
Next Story













