- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्रशासन-पुलिस ने देखी एलपीजी गैस...
Panna News: प्रशासन-पुलिस ने देखी एलपीजी गैस वितरण की व्यवस्थायें

Panna News: कलेक्टर श्रीमति ऊषा परमार के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस को लेकर आम जनता को समस्या से न गुजरना पङे जिसको लेकर शाहनगर मुख्यालय के ढाबा एवं कटनी-पन्ना सङक मार्ग पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से खमतरा एवं कचौरी के ढावों मे घरेलू गैस सिलेन्ङर उपयोग किये जाने पर दबिश दी गई। इस कार्यवाही की जानकारी लगते ही शहर में हडकंप मच गया। कई ढाबा संचालकों ने तत्काल ढाबा बंद कर दिये। इस कार्यवाही में शाहनगर तहसीलदार श्रीमति कोमल सिंह, शाहनगर टीआई परशुराम डाबर ने एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण कार्य का निरीक्षण किया। शाहनगर अंतर्गत ०6 रेस्टोरेंट एवं होटल की जांच कर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पाए जाने पर थाना प्रभारी शाहनगर को सुपुर्द किए गए। वहीं ६ घरेलू गैस सिलेण्डर एवं तीन पेटी देशी शराब व १२ बियर भी तलाशी के दौरान जब्त की गई।
इनका कहना है
कलेक्टर के निर्देश पर एलपीजी गैस की समस्या शाहनगर में न बने जिसको लेकर गैस वितरण एजेन्सी का निरीक्षण किया गया एवं ढाबों में भी जो घरेलू गैस सिलेन्ङर उपयोग किये गये हैं उनमें ०6 घरेलु सिलेन्ङर सहित देशी शराब एवं अंगेजी शराब भी जब्त की गई है। ढाबा संचालकों एवं दुकानदारों को हिदायत दी गई है की घरेलू गैस सिलेन्ङर न उपयोग करे कमर्शियल सिलेन्ङर उपयोग करें अन्यथा कार्यवाही की जावेगी।
श्रीमति कोमल सिंह, तहसीलदार शाहनगर
Created On :   22 March 2026 4:56 PM IST














