- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक...
Panna News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरा, हालत गंभीर

Panna News: पन्ना-पहाड़ी खेड़ा मार्ग स्थित रक्सेहा के पास सडक़ हादसा सामने आया है जहां कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक नीलू आदिवासी पन्ना से अपने गांव मझौली जा रहा था। इसी दौरान रक्सेहा के पास अचानक सडक़ पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह सडक़ पर गिरकर बेहोश हो गया।
घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की एफआरव्ही टीम मौके पर पहुंची। टीम में मौजूद प्रभारी आरक्षक प्रभुदयाल सेन और पायलट हीरा सिंह यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था जिसके चलते हादसा और गंभीर हो गया। दुर्घटना में उसके सिर, हांथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
Created On :   22 March 2026 5:00 PM IST














