Panna News: बाइक के सामने आया कुत्ता, खाई में जा गिरी गाड़ी मजदूर की मौत

बाइक के सामने आया कुत्ता, खाई में जा गिरी गाड़ी मजदूर की मौत
पन्ना टाइगर रिजर्व के विस्थापित गांव मरहा के २५ वर्षीय मजदूर युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अरविन्द आदिवासी पिता लाले आदिवासी गत दिवस शनिवार २१ मार्च को अपनी पत्नी व बच्चो को लेने ससुराल जा रहा था।

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व के विस्थापित गांव मरहा के २५ वर्षीय मजदूर युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अरविन्द आदिवासी पिता लाले आदिवासी गत दिवस शनिवार २१ मार्च को अपनी पत्नी व बच्चो को लेने ससुराल जा रहा था। रास्ते में रक्सेहा के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में जा गिरे जिससे अरविन्द को सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घायल को डायल ११२ से जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया हालत नाजुक होने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे ग्वालियर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आज दूसरे दिन २२ मार्च को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनो को सौंप दिया।

मुआवजे की राशि और शराब की लत

मृतक के पिता लाले आदिवासी ने बताया कि टाइगर रिजर्व से विस्थापन पर अरविन्द को १२.५० लाख रूपए का मुआवजा मिला था इतनी रकम मिलने के बाद उसे शराब की लत लग गई थी। परिजनों के अनुसार ससुराल निकलने से पहले से उसने शराब पी रखी थी। पेशे से मजदूर आदमी अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बच्चों ०५ वर्ष महेश, ०४ वर्ष राशि और ०२ वर्ष साक्षी को छोड गया है इस हादसे में पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है


Created On :   23 March 2026 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story