Panna News: मनाया गया जल दिवस, रूंज नदीं की पूजा कर जल संरक्षण की ली शपथ, अजयगढ जनपद पंचायत के ग्राम शहपुरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मनाया गया जल दिवस, रूंज नदीं की पूजा कर जल संरक्षण की ली शपथ, अजयगढ जनपद पंचायत के ग्राम शहपुरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विश्व जल दिवस के अवसर पर आज पन्ना जिले के अजयगढ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुरा में रूंज नदीं की पूजा कर नदीं और जल संरक्षण की शपथ ली गई। स्वयं सेवी संस्था समर्थन के तत्वाधान में इस मौके पर ग्राम स्थित खेल परिसर में जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Panna News: विश्व जल दिवस के अवसर पर आज पन्ना जिले के अजयगढ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुरा में रूंज नदीं की पूजा कर नदीं और जल संरक्षण की शपथ ली गई। स्वयं सेवी संस्था समर्थन के तत्वाधान में इस मौके पर ग्राम स्थित खेल परिसर में जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, परियोजना अधिकारी मनरेगा संजय सिंह परिहार, ग्राम पंचायत शाहपुरा के सरपंच महेन्द्र दीक्षित शामिल हुए आयोजित कार्यक्रम में समर्थन के क्षेत्रीय समन्वयक ज्ञानेन्द्र तिवारी, समर्थन से ही आशीष कुमार झा, रिलायंस फाउन्डेशन से जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश सिंह सेंगर, समाजसेवी संतोष तिवारी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आरती विश्वकर्मा, प्रदीप तिवारी सहित पंचायत मित्र और बडी संख्या में ग्रामीणजन शामिल थे। अतिथियों द्वारा गांव से निकली रूंज नदी की वेद मंत्रो के साथ पूजा की गई और सभी ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण शपथ ली गई। जल महोत्सव कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के साथ ही कलश पूजन से हुआ। समर्थन के आशीष कुमार झा ने ग्रामीणों की सहभागिता से तैयार की गई। ग्राम विकास योजना के संदर्भ में संक्षिप्त प्रस्तुत किया गया था तथा तैयार की कार्य योजना को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन आधिकारी को सौंपकर ग्रामीणों की प्राथमिकनुसार जल संरक्षण से संबंधित कार्याे को मनरेगा में जोडने का अनुरोध किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों ने नदीं दोनों तरफ जुडे नालों पर गेवियन सरंचना निर्माण का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित संजय सिंह परिहार न कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ ही जितनी भागीदारी से संरचनाओ का निर्माण होता है जब लोग आते है तो विकास स्थाई होता है जल गंगा संवर्धन अभियान हमें अपनी जल धरोहर को संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। इय अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने कहा कि नदीं ही हमारी सभ्यता की जननी रही है। नदियां तथा अन्य प्राकृतिक जल संरचानाओं, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी भी है और मानव के साथ ही पशु पक्षियों प्रकृति के जीवन के लिए जल जरूरी है उन्होंने कहा कि इस गांव का सौभाग्य है कि यहा से नदीं बहती है। जहां नदी बहती है वहां १२ माह पानी उलपब्ध रहता है जो जनजीवन की समृद्धि का आहार है।

जिला पंचायत सीईओ ने इस अवसर पर समर्थन द्वारा तैयार की गई ्रग्राम विकास योजना में लिए गए जल संरक्षण के कार्याें को सराहनीय पहल बताया तथा इसके क्रियान्वयन के लिए उचित कार्रवाही का भरोसा दिया। विश्व जल दिवस के अवसर रिलायंस फाउन्डेशन के सहयोग से चलाए गए जल महोत्सव के प्रगति के संबध में जिला प्रबंधक मुकेश सिंह सेंगर द्वारा अवगत काराया गया। आयोजित कार्यक्रम में फुटबॉल फार वॉस कार्यक्रम से जुडे कोच बच्चों द्वारा कठपुतली शो के दर्शन के माध्यम से नदियों सहित कुंआ, तालाबों हैण्पम्प के जल को स्वच्छ रखने का संदश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन समर्थन के ज्ञानेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में हरेन्द्र विकास, कौशल्या, रोहणी नवनीत शिखा, विजयकांत, उमेश, सोनू खरे, विजय, साहिब सिंह चंदेल सहित अन्य सामाजिक कार्यकताओ का सहयोग रहा।

Created On :   23 March 2026 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story