- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह के...
Panna News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन १९ अप्रैल को

Panna News: जिले की जनपद पंचायत के तत्वाधान में आगामी माह की १९ अप्रैल २०२६ को मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना अंतर्गत अमानगंज मेंं स्थित स्टेडिय में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन तय किया गया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को विवाह सम्मेलन से लाभाविन्त किए जाने के संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश जारी करते हुए सम्मेलन का प्रचार-प्रसार करने और विवाह हेतु पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए प्रेरित करने के संबंध में निर्देश दिए गए है। खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर ने इस संबंध मेें बताया कि कन्या विवाह-निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होकर विवाह सम्पन्न कराने वाले प्रत्येक पात्र कन्या को ४९ हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से खाते की भुगतान की जायेगी। विवाह सम्मेलन में सम्मलित होने वाले जोडे की न्यूनतम संख्या ११ एवं अधिकतम ६६ निकाह द्वारा निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़े -विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सड़क, स्वच्छता व दुग्ध परियोजनाओं का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण
जिसमें नियमानुसार आयोजन के पूर्व कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है। प्राप्त आवेदनों में से पहले प्राप्त एवं पूर्ण आवेदनो को वरियता दी जायेगी व निर्धारित संख्या अनुसार पहले प्राप्त व पूर्ण आवेदनों को शामिल किया जायेगा। कुल संख्या पूर्ण होने पर आवेदन नही लिए जायेगे ऐसे में समय सीमा में आवेदन प्रस्तुत करना उचित होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन मेें सम्मलित होने हेतु कन्या न्यूनतम आयु १८ वर्ष एवं वर की न्यूनतम आयु २१ वर्ष होना अनिवार्य है। योजना अंतर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हो तथा उनका बीपील पोर्टल पर सत्यापन अनिर्वाय किया गया है।
यह भी पढ़े -संगठित कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती, पन्ना में बोले प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी
Created On :   23 March 2026 6:21 PM IST












