Mardaani 3 Ott Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3, जानें कब और कहां रिलीज हो रही फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिनेमाघरों के बाद अब शिवानी शिवाजी रॉय लोगों को घर पर एंटरटेन करने आ रही है। 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। ऐसे में जिन लोगों ने इस फिमेल लीड फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर नहीं देखा वे इस फिल्म को अब ओटीटी पर देख सकते हैं। मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म दोनों की घोषणा कर दी है।
27 मार्च से ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी अपने पुराने शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में वापस आई हैं। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। ‘मर्दानी 3’ शुक्रवार 27 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। खुद नेटफ्लिक्स की ओर से एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी शेयर की गई है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ‘अपराधियों के बुरे दिन शुरू। शेरनी आ रही है शिकार करने। 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर मर्दानी 3 देखें।’
यह भी पढ़े -दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार
अभिराज मीनावाला ने किया है निर्देशन
अभिराज मीनावाला के डायरेक्शन में बनी ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इससे पहले इस फ्रेंचाइज की दो फिल्में ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ रिलीज हो चुकी हैं। इस तीसरी फिल्म में भी रानी मुखर्जी अपने पुराने शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौटी हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
Created On :   26 March 2026 5:04 PM IST












