खेसारी लाल यादव की 'श्री 420' का होगा टीवी पर प्रसारण, इस दिन देख सकेंगे

खेसारी लाल यादव की श्री 420 का होगा टीवी पर प्रसारण, इस दिन देख सकेंगे
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'श्री420' टीवी पर लेकर आ रहे हैं। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के टेलीविजन प्रसारण की तारीख का ऐलान कर दिया है।

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'श्री420' टीवी पर लेकर आ रहे हैं। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के टेलीविजन प्रसारण की तारीख का ऐलान कर दिया है।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "श्री 420 का विश्व टेलीविजन प्रीमियर दो दिन होगा। दर्शक फिल्म को 28 मार्च की शाम 6:30 बजे और 29 मार्च को सुबह 9:30 बजे आराम से फिल्म का मजा ले सकेंगे।"

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। वे न सिर्फ अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि बेहतरीन गायक भी हैं। उनके गाने और फिल्में पूरे बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में खूब पसंद की जाती हैं। फिल्म 'श्री 420' में खेसारी ठग के रोल में नजर आएंगे, जो कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में उनके साथ मधु शर्मा और श्वेता म्हारा जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिका में हैं।

छठ के पावन पर्व के दौरान फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। अब दर्शक टीवी पर दो दिन इस फिल्म को देख पाएंगे। खेसारी लाल यादव की फिल्में हमेशा से मनोरंजन का बड़ा जरिया रही हैं। उनके फैंस लंबे समय से इस फिल्म के टीवी प्रीमियर का इंतजार कर रहे थे।

कॉमेडी से भरपूर फिल्म में खेसारी फिल्म में ठग के रोल में नजर आएंगे, जो चतुराई से अपने मिशन को अंजाम देता है। फिल्म का टाइटल पुरानी क्लासिक 'श्री 420' से प्रेरित है, लेकिन कहानी पूरी तरह नई और मनोरंजक है। 'श्री 420' में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता, श्लेषा मिश्रा, निशा गुप्ता, अलीशा शर्मा, उमाकांत राय, राहुल श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, चंदन कश्यप, तवी तिवारी, अमन सिंह, कृति तिवारी, दिव्या यादव, सुनीता वर्मा, आयुषी पांडेय, दिव्या सिंह, बेबी सृष्टि जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को मधु शर्मा और समीर आफताब ने प्रोड्यूस किया है। गाने का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story