बिहार लोगों ने नालंदा में सीएम नीतीश कुमार से दिल्ली नहीं जाने का किया आग्रह, 'जय निशांत-तय निशांत' के लगे नारे

बिहार लोगों ने नालंदा में सीएम नीतीश कुमार से दिल्ली नहीं जाने का किया आग्रह, जय निशांत-तय निशांत के लगे नारे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में विजयी होने के बाद उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनसे दिल्ली नहीं जाने का आग्रह किया। इसे लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

बिहार शरीफ, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में विजयी होने के बाद उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनसे दिल्ली नहीं जाने का आग्रह किया। इसे लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

इसी क्रम में लोगों ने नीतीश कुमार के सामने ही उनके पुत्र निशांत के समर्थन में भी जमकर नारे लगाए। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री जब जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे, तब स्थानीय लोगों ने उन्हें बिहार नहीं छोड़ने का आग्रह किया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने इसे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

पुलिस ने शांत करने के प्रयास किए, लेकिन लोग अपनी अपील मुख्यमंत्री से करते रहे। इस बीच, नीतीश कुमार के मंच पर ही 'जय निशांत, तय निशांत' के नारे लगे। इस दौरान जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने यह नारा लगाकर भविष्य के संदेश दे दिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बाद बिहार में जो भी सरकार बनेगी, उसमें नीतीश कुमार की कार्य योजना से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नीरज कुमार ने मंच से 'जय निशांत, तय निशांत' का नारा बुलंद किया। उन्होंने साफ संकेत देते हुए कहा कि जदयू की भविष्य की कमान अब निशांत कुमार के हाथों में होगी। मंच से लोगों से हाथ उठाकर निशांत कुमार के समर्थन की अपील भी कराई गई। ऐसे में नीरज कुमार ने जदयू को लेकर साफ संदेश दे दिया है।

बता दें कि इससे पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story