कुर्सी पर लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों की सेहत को होता है नुकसान

कुर्सी पर लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों की सेहत को होता है नुकसान
आज के समय में ऑफिस में सारा काम कंप्यूटर के सहारे कुर्सी पर बैठकर किया जाता है और लगातार 8-9 घंटे कुर्सी पर जमकर बैठने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में ऑफिस में सारा काम कंप्यूटर के सहारे कुर्सी पर बैठकर किया जाता है और लगातार 8-9 घंटे कुर्सी पर जमकर बैठने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

ऐसे में अक्सर आपने देखा होगा कि ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोगों का पाचन बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा खराब होता है लेकिन ऐसा क्यों? इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन आयुर्वेद में इसका भी हल छिपा है।

ऑफिस में बैठकर लगातार काम करने से चलना-फिरना कम हो गया है। तुरंत खाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं या फिर डेस्क पर ही खा लेते हैं। इससे शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और गैस बनना, पेट बाहर निकलना, ब्लोटिंग की दिक्कत, वजन का बढ़ना और भूख कम लगने जैसी शिकायतें होने लगती हैं। अगर ऐसी जीवनशैली लगातार लंबे समय तक रहती है, तो धीरे-धीरे पाचन मंद हो जाता है व खाना पचने की बजाय पेट में सड़ने लगता है और शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार सिर्फ अच्छा भोजन करना ही काफी नहीं होता है बल्कि भोजन के साथ अच्छी आदतों को भी अपनाना जरूरी है। अगर भोजन को शांत मन और खुशी से किया जाए तो भोजन शारीरिक ताकत के साथ मन के विकारों को भी कम करता है। अगर आप भी ऑफिस में ऐसी ही जीवनशैली में काम करते हैं तो आज ही संभल जाए। इसके लिए भोजन को शांत मन से करें और धीरे-धीरे चबा-चबा कर खाएं। भोजन को जल्दी खत्म करने में किसी तरह की तेजी न दिखाएं। आराम से भोजन को स्वाद के साथ खाएं।

दूसरा, खाना खाते समय मोबाइल से दूरी रखें और भोजन को करने के बाद तुरंत कुर्सी पर न बैठें बल्कि कुछ मिनट के लिए टहलें। भले ही 10 मिनट का समय निकालें लेकिन टहलें जरूर। पूरे दिन कुर्सी पर लगातार नहीं बैठें। 1-2 घंटे के बीच थोड़ा पैदल चलें और खूब सारा पानी भी पीएं। गर्मियों में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी जरूर पीएं। इसके अलावा, दोपहर के वक्त तला-भुना कम खाएं और हल्का व पौष्टिक भोजन लें। हल्का भोजन पचने में आसान होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story