सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: अवॉर्ड शो में फिर मिले शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर हुई कमेंट्स की बाढ़ यूजर्स ने पूछा- 'ट्विंकल कहां हैं'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में बीती रात एक अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ था, जहां बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कलाकारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान सभी ने अपने अंदाज में महफिल में चार चांद लगा दिया। ऐसे में इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार साथ बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
नेटिजंस को याद आया 90 का दशक
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शिल्पा शेट्टी बोल्ड ड्रेस पहनी अवॉर्ड शो में पहुंची हैं। वहीं, उनके बराबर में अक्षय कुमार बैठे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए काफी हंसी-मजाक कर रहे हैं। इस वीडियो को देख नेटिजंस नॉस्टैल्जिक हो रहे हैं। उन्हें 90 के दशक का पुराना वक्त याद आ रहा है।
बता दें कि, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी दोनों का जादू 90 के दशक में खूब चला। इनकी न सिर्फ ऑन स्क्रीन जोड़ी हिट रही, बल्कि इनकी डेटिंग की अफवाहें भी खूब रहीं। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। फिलहाल, शिल्पा और अक्षय अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
यह भी पढ़े -मनोज तिवारी ने बेटियों संग मनाई दुर्गा अष्टमी, वीडियो में दिखा कन्या पूजन का भावुक पल
यूजर बोले- 'ट्विंकल किधर हैं'?
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को एक बार फिर इस तरह साथ देख उनके फैंस काफी खुश हैं। साथ ही वे कामना कर रहे हैं कि दोनों एक बार फिर किसी फिल्म में साथ नजर आ जाएं। वहीं, कुछ नेटिजंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी किधर हैं'? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी तो रिलैक्स हैं, लेकिन अक्षय कुमार की आंखों में मुस्कुराते हुए भी डर दिख रहा है कि कहीं ट्विंकल न आ जाए'। इस वीडियो में गुलशन ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ इस वीडियो को AI वीडियो बता रहे हैं।
Created On :   26 March 2026 6:29 PM IST












