'धुरंधर 2’ के बाद संजय दत्त का नया धमाका, ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

धुरंधर 2’ के बाद संजय दत्त का नया धमाका, ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
अभिनेता संजय दत्त इन दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाइ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2’ में एसपी चौधरी असलम की दमदार भूमिका के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी में संजय दत्त की एक्टिंग, एक्शन सीन्स, जबरदस्त डॉयलॉग और स्क्रीन प्रजेंस काफी पसंद की जा रही है। इस बीच अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को एक और सरप्राइज दिया है।

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त इन दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाइ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2’ में एसपी चौधरी असलम की दमदार भूमिका के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी में संजय दत्त की एक्टिंग, एक्शन सीन्स, जबरदस्त डॉयलॉग और स्क्रीन प्रजेंस काफी पसंद की जा रही है। इस बीच अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को एक और सरप्राइज दिया है।

‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी।

संजय दत्त ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। इसका जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए। 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।" पोस्टर में संजय दत्त का एक सीरियस और दमदार लुक नजर आ रहा है।

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित और निखिल नंदा द्वारा निर्मित ‘आखिरी सवाल’ एक आगामी हिंदी फीचर फिल्म है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। मूवी की स्क्रिट उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

‘आखिरी सवाल’ फिल्म में संजय दत्त के अलावा, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमेगी।

संजय दत्त देश के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 6:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story