फिल्म कलेक्शन: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आया रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का तूफान, कलेक्शन हुआ 1000 करोड़ के पार

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आया रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का तूफान, कलेक्शन हुआ 1000 करोड़ के पार
रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। और फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी बटोर रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। और फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी बटोर रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश और दुनियाभर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है फिल्म ने मात्र 7 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

7वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ का भारी भरकम आंकड़ा पार कर लिया है, और इसी के साथ ये पुष्पा 2: द रूल के साथ दुनिया भर में हजार करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने कंटारा चैप्टर 1, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है और अब तक की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। बता दें कि इस फिल्म ने विदेशों में 7वें दिन 11.92 करोड़ की कमाई की। जिससे अब तक इसकी कुल विदेशी कमाई 261.92 करोड़ हो गई है। इससे फ़िल्म का दुनिया भर का कुल कलेक्शन बढ़कर 1,006.50 करोड़ हो गया है।

वर्ल्डवाइड टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्में

दंगल: 2,070 करोड़

बाहुबली 2: 1,810.60 करोड़

पुष्पा 2: 1,742.10 करोड़

धुरंधर: 1,354.84 करोड़

RRR: 1,230 करोड़

KGF 2: 1,215 करोड़

जवान: 1,160 करोड़

पठान: 1,055 करोड़

कल्कि 2898 AD: ₹1,042.25 करोड़

धुरंधर 2: 1,000 करोड़ (अभी चल रही है)

Created On :   26 March 2026 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story