'कभी-कभी धोखा देना पड़ता है', नारायणी शास्त्री ने मन को चालाकी से हराने का बताया तरीका

कभी-कभी धोखा देना पड़ता है, नारायणी शास्त्री ने मन को चालाकी से हराने का बताया तरीका
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजिमी है, जिसके चलते रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी भारी लगने लगते हैं। ऐसे समय में खुद को एक्टिव रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी तरह की स्थिति पर टीवी अभिनेत्री नारायणी शास्त्री ने गुरुवार को एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने अपने ही मन को समझाकर दिन की शुरुआत की।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजिमी है, जिसके चलते रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी भारी लगने लगते हैं। ऐसे समय में खुद को एक्टिव रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी तरह की स्थिति पर टीवी अभिनेत्री नारायणी शास्त्री ने गुरुवार को एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने अपने ही मन को समझाकर दिन की शुरुआत की।

नारायणी शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अलग-अलग तरीकों से फैंस को नमस्कार करते नजर आ रही हैं। वह 'सुप्रभात', 'सत श्री अकाल', 'जय श्री कृष्ण', 'सलाम वालेकुम', 'राधे राधे', 'हर हर महादेव', और 'जय भीम' जैसे शब्दों से वीडियो की शुरुआत करती हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि उनका बिल्कुल भी बाहर जाने का मन नहीं था, लेकिन उन्होंने खुद को थोड़ा समझाया और बिना ज्यादा तैयारी किए ही घर से बाहर निकल गईं।

उन्होंने कहा, ''मैंने कपड़े तक नहीं बदले, बस जूते पहने और निकल पड़ीं। यह मन को चालाकी से हराने का तरीका है। कभी-कभी अपने ही दिल और दिमाग को धोखा देना पड़ता है, ताकि हम काम कर सकें।''

इस वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, "मूड की परवाह मत करो, चलना तो है ही।''

नारायणी शास्त्री के इस पोस्ट पर लोगों ने कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'आज आपने सच में मोटिवेट कर दिया, आपका यह वीडियो बहुत अच्छा लगा।' तो वहीं दूसरे यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'हम भी आज से ऐसे ही दिमाग को ट्रिक करेंगे… देखते हैं काम होता है या नहीं।'

अन्य यूजर्स ने लिखा, "बिना मूड के भी बाहर निकलना… ये तो सुपरपावर है', 'सच में, कभी-कभी खुद को ही बेवकूफ बनाना पड़ता है, लेकिन फायदा हमारा ही होता है। आज तो आपने हमें चलने पर मजबूर कर दिया, वरना हम तो सोफे से उठते ही नहीं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 11:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story