Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने को लेकर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया नया अपडेट

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने को लेकर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया नया अपडेट
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल में स्मृति ईरानी तुलसी विरानी का रोल निभाती हैं। इसको टीआरपी भी बढ़िया मिल रही है। इसी बीच सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने की खबरें सामने आईं थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल में स्मृति ईरानी तुलसी विरानी का रोल निभाती हैं। इसको टीआरपी भी बढ़िया मिल रही है। इसी बीच सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने की खबरें सामने आईं थी। इस खबर को लेकर चैनल ने सफाई दी है, सीरियल के बंद होने को लेकर नया अपडेट शेयर किया है।

बंद हो रहा है सीरियल?

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता है। इस चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सीरियल के बंद होने को लेकर जानकारी शेयर की है और बताया है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। चैनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन बंद किया जा रहा है और उसकी जगह 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' टेलीकास्ट होगा। हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये दावे बेबुनियाद हैं। हम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन को बंद नहीं कर रहे हैं। फिलहाल इस शो के खत्म होने की कोई तारीख तय नहीं है।’

बीते गुरुवार को टीवी सीरियल की टीआरपी रिपोर्ट सामने आई थी। ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल पहले नंबर पर बना हुआ है, इसे 2.0 की टीआरपी मिली है। वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का स्पीन ऑफ सीरियल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ को भी टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस सीरियल की टीआरपी 1.9 रही है।

Created On :   27 March 2026 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story