Panna News: रामनवमी उत्सव के आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में सजी राम दरबार की झांकी, आयोजित हो रहे है कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर पर

रामनवमी उत्सव के आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में सजी राम दरबार की झांकी, आयोजित हो रहे है कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर पर
अजयपाल की महाराज की ऐतिहासिक नगरी अजयगढ में इस समय चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मां की आराधना में भक्त लगे हुए है। कन्या भोज हवन पूजन और अनुष्ठान कार्यक्रम श्रद्धालुओं द्वारा सम्पन्न करवाए जा रहे है

Panna News: अजयपाल की महाराज की ऐतिहासिक नगरी अजयगढ में इस समय चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मां की आराधना में भक्त लगे हुए है। कन्या भोज हवन पूजन और अनुष्ठान कार्यक्रम श्रद्धालुओं द्वारा सम्पन्न करवाए जा रहे है इसके साथ ही हर वर्ष की इस वर्ष भी भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में तैयारियां की जा रही है। नगर झंडे बैनर पोस्टरो से सजा गया है तोरण द्वार जगह-जगह लगाए जा रहे है। रामलीला मैदान में रामदरबार की झांकी सजाई गई है जहां पर प्रतिदिन पाठ एवं पूजन हो रहा है। बच्चो द्वारा गत दिवस मां काली दुर्गा की झांकी सजाकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। रामनवमी के दिन दिनांक २७ मार्च को रामदरबार में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान एवं हवन पूजन के साथ आयोजित होगा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम एवं रामदरबार की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जायेगी तथा शोभायात्रा का समापन रामलीला मैदान में होगा। रामनवमी के अगले दिन दिनांक २८ मार्च को रामलीला मैदान में विशाल भंडारा के आयोजन को लेकर भी समिति द्वारा व्यवस्थाये की जा रही है।


Created On :   26 March 2026 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story