- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बस कन्डेक्टर ने पति-पत्नी को पीटा,...
Panna News: बस कन्डेक्टर ने पति-पत्नी को पीटा, सीट पर से हुआ वाद-विवाद, आरोपी ने दम्पत्ति को सामान सहित बस से नीचे उतारा

Panna News: पन्ना शहर के बस स्टैण्ड में बस की सीट को लेकर हुए वाद-विवाद में कन्डेक्टर द्वारा बस में सवार दंपत्ती के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर फरियादी राजू सिंह पिता प्रीतम घोष उम्र ५१ वर्ष निवासी ग्राम रामनगर थाना दिगौडा जिला टीकमगढ ने अपनी पत्नी के साथ थाना कोतवाली पन्ना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने आरोपी बस कन्डेक्टर के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि दिनांक २४ मार्च को सतना से छतरपुर के लिए चतुर्वेदी बस में सुबह ०८ बजे उन्होंने कन्डेक्टर से टिकट ली और अपनी पत्नी के साथ बस में बैठकर पन्ना के बस स्टैड अपनी पत्नी तथा बच्चे के साथ पहुंचा था बस के रूकने पर नाश्ता पानी के लिए उतर गए और उसके बाद पुन: अपनी सीट पर पहुंचे तो कोई अन्य व्यक्ति बैठ गया था जिन्हें मेरे द्वारा बताया गया कि यह सीट हमारी है हम लोग सतना से छतरपुर जा रहे है तो वह व्यक्ति बोला कि यह सीट कन्डेक्टर ने दी है कन्डेक्टर से बात करो जिस पर मैंने कन्डेक्टर के आने पर उससे कहा कि तुमने हमारी सीट पर किसे बैठा दिया है तुम हमें सीट दो बस इसी बात पर कन्डेक्टर गालियां देने लगा मना किया तो मेरे दोनों गालों में थप्पड़ मारे पत्नी बीच-बचाव करने लगी तो पत्नी का हाथ व बाल पकडकर झकझोंर दिया तथा उसे भी दो थप्पडे मारे। कन्डेक्टर द्वारा इसके बाद हमें सामान सहित नीचे उतार दिया और शेष किराया मांगने पर किराया वापिस भी नहीं किया और कहा रहा था कि आज के बाद जिस बस में चलूंगा अगर मिलोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी ने पुलिस को यह भी बताया कि बस में एक थैले में करीब १० किलो उसकी मटर रखी थी वह भी उसी में छूट गई है।
यह भी पढ़े -रामनवमी उत्सव के आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में सजी राम दरबार की झांकी, आयोजित हो रहे है कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर पर
Created On :   26 March 2026 2:19 PM IST













