Panna News: दक्षिण पन्ना वनमंडल में सातवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

दक्षिण पन्ना वनमंडल में सातवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित
जेके सीमेंट के पर्यावरण विभाग द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के रैपुरा परिक्षेत्र में सातवां नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Panna News: जेके सीमेंट के पर्यावरण विभाग द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के रैपुरा परिक्षेत्र में सातवां नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिजन, वन समिति सदस्य, स्थानीय ग्रामीण तथा मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर यूनिट हेड कपिल अग्रवाल एवं एचआर हेड अवनीश गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं जिसमें डॉ. रामजी तिवारी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सना अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। चिकित्सकीय एवं तकनीकी सहयोग हेतु गिरधारी गोदारा, रामकुमार, पंकज तिवारी, निवेदिता श्रीवास, दीपेंद्र तिवारी एवं मोनू बाल्मीकि पूरे समय उपस्थित रहे। शिविर में जांच के लिए सभी आवश्यक आधुनिक उपकरण एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 137 ओपीडी मरीजों की जांच की गई जिनमें 15 लोगों के रक्त परीक्षण तथा 2 लोगों के ईसीजी परीक्षण भी किए गए।

सभी लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। इस पहल से वनकर्मियों के परिवारों, वन समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। जेके सीमेंट की ओर से डॉ. अरित्रा बनर्जी सीएमओ एवं डॉ. सौरभ यादव हेड एनवायरनमेंट अपनी सहायक टीम सुदामा गुप्ता के साथ उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन एवं स्थानीय वन अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का सफल समन्वय किया गया। लाभान्वितों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेके सीमेंट द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने जेके सीमेंट एवं वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संतुलित संगम बताया जो वनकर्मियों, ग्रामीणों के कल्याण तथा समाज के प्रति संस्थागत उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि पिछले 6 महीनों में आयोजित कुल 7 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दक्षिण पन्ना वनमंडल के लगभग 800 वनकर्मी, उनके परिजन एवं वन समिति सदस्य लाभान्वित हुए हैं।


Created On :   26 March 2026 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story