Panna News: संकल्प से समाधान अभियान खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन

संकल्प से समाधान अभियान खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन
प्रदेश सरकार द्वारा 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक एक प्रमुख जन कल्याणकारी पहल संकल्प से समाधान अभियान का खण्ड स्तरीय तृतीय चरण का आयोजन शाहनगर जनपद पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित कराया गया।

Panna News: प्रदेश सरकार द्वारा 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक एक प्रमुख जन कल्याणकारी पहल संकल्प से समाधान अभियान का खण्ड स्तरीय तृतीय चरण का आयोजन शाहनगर जनपद पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं डिजिटल तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना है। इस अभियान के अंतर्गत आने वाली सभी योजनाओं के लाभ से हितग्राहियों को लाभान्वित कराया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे, शाहनगर तहसीलदार श्रीमति कोमल सिंह, जनपद सीईओ भगवान सिंह, बीपीओ अजय द्विवेदी की मौजूदगी में हितग्राहियों को मौके पर संबन्धित योजनाओं के प्रमाण पत्र दिये गये। जिसमें नवीन पेंशन धारियों को पेन्शन योजना, हितग्राहियों को अवास की पहली किश्त का लाभ दिलाया गया। साथ ही संबल योजना के हितग्राहियों को भी इपीओ प्राप्त कर भुगतान की कार्यवाही की गई। पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय साइकिल भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनपद स्टाप एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Created On :   26 March 2026 1:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story