- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तालाब में डूबने से दो मासूम बहिनों...
Panna News: तालाब में डूबने से दो मासूम बहिनों की मौत

Panna News: पन्ना जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सुनहरा में दो मासूम बहिनों की तालाब में डूब जाने से मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना आज बुधवार २५ मार्च को दोपहर करीब १२ बजे होना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना अमानगंज के ग्राम रामपुर निवासी कृष्णा आदिवासी की दो बेटियां रागिनी ०८ वर्ष और उसकी छोटी बहिन आशिकी आदिवासी पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा अपने ननिहाल में आई थी। जो कि गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में अपने ममेरी बडी बहिन के साथ नहाने गई थी वहां पर कुछ अन्य महिलाएं और बच्चे भी तालाब में नहाने के लिए गए थे कि इसी बीच बडी व छोटी बहिन तालाब के पानी में डूब गई। कुछ देर बाद दो बच्चियों को पानी में उफनाते हुए देखा तो कोहराम मच गया। मौजूद लोगों द्वारा दोनों बच्चियों को तालाब से निकाला गया तथा आनन-फानन में दोनों बच्चियों को जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनों की मौत हो जाने की पुष्टि की गई। बताया जा रहा है कि जिस तालाब में यह हादसा हुआ उस तालाब की रेलवे विभाग के ठेकेदार द्वारा पिछले वर्ष खुदाई करवाई गई थी जिस क्षेत्र में खुदाई हुई थी उसी क्षेत्र में यह घटना घटित हुई। घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लग रहे है। खुदाई के बाद न तो चेतवानी बोर्ड लगाया और न ही घेराबंदी की गई थी।
यह भी पढ़े -रैपुरा में 4.67 करोड़ की सीसी सडक़ निर्माण पर सवाल, नाली के गंदे पानी से कंक्रीट बनाने का वीडियो वायरल
जिले में दो दिनों के दौरान दूसरी घटना
ग्राम सुनहरा में दो मासूम बच्चियो की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद मातम के साथ सन्नाटा पसरा हुआ है इस दुखद हादसे के दो दिन पहले बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ड़ी में दिनांक २३ मार्च को खेत में बने बलराम तालाब में डूबने से स्थानीय निवासी वृन्दावन गौड़ की ०६ वर्षीय पुत्री कुं रिंकी की मौत हो गई थी।
Created On :   26 March 2026 1:55 PM IST













