Panna News: रूंझ बांध परियोजना स्थल पर रक्तदान शिविर सम्पन्न, १३ यूनिट रक्त का हुआ एकत्रीकरण

रूंझ बांध परियोजना स्थल पर रक्तदान शिविर सम्पन्न, १३ यूनिट रक्त का हुआ एकत्रीकरण
जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय पुरवा रुन्झ बांध में बुधवार 25 मार्च को एलएंडटी गु्रप द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

Panna News: जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय पुरवा रुन्झ बांध में बुधवार 25 मार्च को एलएंडटी गु्रप द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर के दौरान 13 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एलएंडटी गु्रप के प्रोजेक्ट मैनेजर एस. दत्ता के नेतृत्व में पूरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा। चिकित्सालय ब्लड सेंटर पन्ना से डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, रक्त कोष अधिकारी और उनकी टीम ने शिविर का संचालन किया। शिविर के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने उपस्थित जनसमूह को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि यह संकट के समय गंभीर मरीजों की जान बचाने का एकमात्र जरिया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुडऩे के लिए प्रेरित किया ताकि जिला चिकित्सालय में रक्त की उपलब्धता बनी रहे और जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। प्रोजेक्ट मैनेजर एस. दत्ता ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति एलएंडटी गु्रप हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।


Created On :   26 March 2026 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story